हरियाणा : फरीदाबाद के कपड़ा कारखाने में भीषण आग, भारी नुकसान

हरियाणा : फरीदाबाद के कपड़ा कारखाने में भीषण आग, भारी नुकसान

हरियाणा : फरीदाबाद के कपड़ा कारखाने में भीषण आग, भारी नुकसान
Modified Date: May 28, 2026 / 12:59 am IST
Published Date: May 28, 2026 12:59 am IST

फरीदाबाद, 27 मई (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में बुधवार को एक कपड़ा कारखाने में भीषण आग लग गई, जिससे भारी मात्रा में तैयार कपड़े जलकर खाक हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, इस्माइलपुर और बसंतपुर के बीच पुश्ता रोड के पास स्थित कारखाने में सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लगी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने तुरंत दमकल वाहनों को मौके पर भेजा।

उन्होंने बताया कि आग तेजी से कारखाने के एक बड़े हिस्से में फैल गई, जिससे अंदर रखा कपड़ा पूरी तरह नष्ट हो गया।

दमकलकर्मियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, इस दौरान परिसर से धुएं का भारी गुबार उठता रहा।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में