हरियाणा पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए

हरियाणा पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए

हरियाणा पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: September 4, 2020 1:15 pm IST

चंडीगढ़, चार सितंबर (भाषा) हरियाणा पुलिस की वांछित अपराधियों की सूची में शामिल तीन व्यक्तयों को राज्य के कैथल जिले से गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उनके पास से छह पिस्तौल, 55 कारतूस और एक कार बरामद की गई।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बिजना गांव के रहने वाले जितेंद्र उर्फ ​​जैकी, कैथल में भाना के निवासी अनित उर्फ ​​नितिन और करनाल के रहरा निवासी रामपाल उर्फ ​​मोनू के रूप में हुई है।

प्रवक्ता के मुताबिक उनकी गिरफ्तारी से पुलिस को दो संभावित हत्याओं को रोकने में सफलता मिली है।

वांछित सूची में शामिल जैकी हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित था और उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।

भाषा शुभांशि उमा

उमा


लेखक के बारे में