हरियाणा: गुरुग्राम में स्कूल वैन ने बच्चे को कुचला, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

हरियाणा: गुरुग्राम में स्कूल वैन ने बच्चे को कुचला, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

हरियाणा: गुरुग्राम में स्कूल वैन ने बच्चे को कुचला,  अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
Modified Date: April 7, 2026 / 07:07 pm IST
Published Date: April 7, 2026 7:07 pm IST

गुरुग्राम, सात अप्रैल (भाषा) हरियाणा के गुरुग्राम में एक स्कूल वैन ने आठ-वर्षीय एक बच्चे को कुचल दिया और गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शिवांश त्रिपाठी के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम के भोंडसी इलाके के श्याम कुंज में अपने परिवार के साथ रहता था। वह एक निजी स्कूल की पहली कक्षा का छात्र था।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर को हुई।

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिला स्थित मेढ़ी सुलेमपुर निवासी एवं मृतक बच्चे के पिता संतोष कुमार त्रिपाठी द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनका बेटा सोमवार दोपहर को स्कूल से लौटा और कपड़े बदलने के बाद चॉकलेट खरीदने के लिए किराने की एक दुकान गया।

शिकायत में कहा गया है, ‘‘वह चॉकलेट लेकर घर लौट रहा था, तभी एमएस पब्लिक स्कूल की एक वैन का चालक लापरवाही से हमारी गली में गाड़ी चलाते हुए घुसा और वाहन पीछे करते हुए उसे (बच्चे को) टक्कर मार दी। शिवांश जमीन पर गिर गया और चालक ने बच्चे के घायल होने के बावजूद उसे कुचल दिया। शिवांश के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं तथा उसके कान और मुंह से खून बह रहा था। उसे तुरंत मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

भोंडसी पुलिस थाने के निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद रविवार को बच्चे का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

निरीक्षक ने कहा, ‘‘चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’

भोंडसी पुलिस थाने के निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद रविवार को बच्चे का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में