हरियाणा: करनाल गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में झड़प, दो लोगों की मौत

हरियाणा: करनाल गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में झड़प, दो लोगों की मौत

हरियाणा: करनाल गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में झड़प, दो लोगों की मौत
Modified Date: March 27, 2026 / 12:10 am IST
Published Date: March 27, 2026 12:10 am IST

चंडीगढ़, 26 मार्च (भाषा) हरियाणा में करनाल जिले के एक गांव में बृहस्पतिवार को दो परिवारों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिले के घरौंदा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह झड़प मुंडीगढ़ी गांव में दो संयुक्त परिवारों के सदस्यों के बीच हुई।

मृतकों में से एक वाहिद (55) की कथित तौर पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे व्यक्ति (जो वाहिद का रिश्तेदार बताया जा रहा है) की झड़प में लगी चोटों के कारण मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि झड़प के दौरान गोलियां भी चलीं, हालांकि किसी को गोली नहीं लगी।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक परिवार ने गांव में साढ़े चार एकड़ जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की, जिसके कारण हिंसक झड़प हुई।

पुलिस ने बताया कि घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भाषा

संतोष गोला

गोला


लेखक के बारे में