भाजपा के ‘विकसित भारत’ में नफरत भरे भाषण सामान्य बात हो गई है: महबूबा मुफ्ती

भाजपा के ‘विकसित भारत’ में नफरत भरे भाषण सामान्य बात हो गई है: महबूबा मुफ्ती

भाजपा के ‘विकसित भारत’ में नफरत भरे भाषण सामान्य बात हो गई है: महबूबा मुफ्ती
Modified Date: June 20, 2026 / 03:22 pm IST
Published Date: June 20, 2026 3:22 pm IST

श्रीनगर, 20 जून (भाषा) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि देश में नफरत फैलाने वाले भाषणों पर लोगों की चुप्पी समाज को बांटने की कोशिश करने वालों का हौसला बढ़ाती है।

महबूबा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) का तथाकथित विकसित भारत ऐसा दिखता है, जहां नफरती भाषण इस हद तक सामान्य बना दिए गए हैं कि अजन्मे मुस्लिम बच्चों तक को धमकियां दी जा रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘घरों और मस्जिदों को कार्रवाई के किसी डर के बिना गिराया जा रहा है, जबकि मुसलमानों, ईसाइयों, दलितों और आदिवासियों को लगातार हाशिये पर धकेला जा रहा है। ऐसी बयानबाजी के सामने लगातार चुप्पी समाज को बांटने की कोशिश करने वालों का हौसला ही बढ़ाती है।’’

महबूबा ने हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष ललित शर्मा द्वारा मुस्लिम महिलाओं और अजन्मे बच्चों को निशाना बनाकर कथित तौर पर दिए गए नफरती भाषण का उल्लेख करते हुए यह बयान दिया।

भाषा

सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में