Yuvraj Singh Delhi Capitals: सिक्सर किंग युवराज सिंह की IPL में वापसी, इस टीम में आएंगे नजर
Yuvraj Singh Delhi Capitals: दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल-2027 में वापसी के लिए तैयार है।
Yuvraj Singh Delhi Capitals /Photo Credit: Social Media
- पूर्व भारतीय स्टार बल्लेबाज Yuvraj Singh IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी कोच बन सकते हैं
- कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव की तैयारी, Sourav Ganguly क्रिकेट निदेशक की भूमिका संभाल सकते हैं
- दिल्ली कैपिटल्स भविष्य में Rishabh Pant को वापस लाने की संभावनाएं भी तलाश सकती है
नई दिल्ली। Yuvraj Singh Delhi Capitals: टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल-2027 में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी कोच के तौर पर टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं। इस घटनाक्रम पर नजर रखने वाले आईपीएल सूत्रों ने यह जानकारी दी।
टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप दोनों में भारत के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे युवराज ने हाल के वर्षों में भारत के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल और दुनिया के नंबर एक टी20 खिलाड़ी अभिषेक शर्मा के निजी मेंटोर के तौर पर काम किया है। यहां तक कि ऋषभ पंत ने भी खराब फॉर्म के दौरान युवराज से सलाह ली थी। दिल्ली कैपिटल्स के साथ युवराज का यह आईपीएल में पहला कोचिंग करार होगा। युवराज ने अपने प्रतिस्पर्धी करियर को अलविदा कहने से पहले कुल 132 मैचों में से अपना आखिरी आईपीएल मैच 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था।
दिल्ली कैपिटल्स में होगा बदलाव
Yuvraj Singh Delhi Capitals आईपीएल (IPL) सूत्र ने कहा, दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में पूरी तरह से बदलाव होगा क्योंकि समझौते के अनुसार जेएसडब्ल्यू 2027-28 सत्र के लिए प्रबंधन संभालेगा। वेणुगोपाल राव, हेमांग बदानी और मुनाफ पटेल की तिकड़ी को नए सहयोगी स्टाफ के लिए जगह बनानी होगी जिन्हें सह मालिक जीएमआर ने नियुक्त किया था।
सूत्र ने पीटीआई से कहा, सौरव गांगुली क्रिकेट निदेशक का पद संभालेंगे और युवराज (Yuvraj Singh Delhi Capitals) बल्लेबाजी कोच के तौर पर टीम से जुड़ेंगे। समझौते के अनुसार सह मालिक जीएमआर और जेएसडब्ल्यू बारी-बारी से दो साल के लिए पुरुषों की टीम का कामकाज संभालते हैं। दिल्ली कैपिटल्स पिछले दो सत्र में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।
माना जा रहा है कि गांगुली ही युवराज को टीम में शामिल करना चाहते थे क्योंकि उनका बाएं हाथ के इस बल्लेबाज पर उनके पहले अंतरराष्ट्रीय कप्तान के तौर पर काफी प्रभाव रहा है। गांगुली क्रिकेट निदेशक के तौर पर जेएसडब्ल्यू की एसए20 फ्रेंचाइजी प्रिटोरिया कैपिटल्स और दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम की भी देखरेख करते थे। वहीं युवराज को सिर्फ पुरुषों की टीम की जिम्मेदारी संभालनी होगी।
यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली कैपिटल्स मौजूदा टीम के एक या दो खिलाड़ियों के बदले ऋषभ पंत के लिए ट्रेड कर सकती है या नहीं, जो लखनऊ सुपर जायंट्स छोड़ने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh High Court News: मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
- Mangal Gochar 2026: 44 दिन तक बरसेगी मंगल की कृपा, आज इन राशियों को होगा बड़ा फायदा…. नौकरी-व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ
- Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: आज पितरों का आशीर्वाद बदल सकता है आपकी किस्मत, अधूरे काम होंगे पूरे… पढ़ें 12 राशियों का हाल राशिफल
- Petrol Diesel Price Today 20 June 2026: आ गए अच्छे दिन! सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी आई भारी गिरावट, जानें अब कितने रुपए लीटर मिलेगा ईंधन

Facebook


