मप्र के खंडवा में रिश्वत लेते स्वास्थ्य विभाग का कर्मी गिरफ्तार
मप्र के खंडवा में रिश्वत लेते स्वास्थ्य विभाग का कर्मी गिरफ्तार
खंडवा (मध्य प्रदेश), 25 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश के खंडवा में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के एक लिपिक को एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से उनकी पेंशन को मंजूरी देने की एवज़ में रिश्वत लेने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।
लोकायुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 31 मई को सेवानिवृत्त हुए शिकायतकर्ता से आरोपी पीयूष चाइकड़े ने 18,000 रुपये की रिश्वत मांगी लेकिन बाद में राशि को घटाकर 7,000 रुपये कर दिया।
लोकायुक्त के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) डीसी पटेल ने कहा ने कहा, ‘मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय से जुड़े चाइकड़े को 7,000 रुपये लेते हुए पकड़ा गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।’
भाषा सं दिमो नोमान
नोमान

Facebook


