देसी कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, इस राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने लगवाया पहला टीका..देखिए वीडियो

देसी कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, इस राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने लगवाया पहला टीका..देखिए वीडियो

देसी कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, इस राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने लगवाया पहला टीका..देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: November 20, 2020 10:38 am IST

अंबाला, 20 नवंबर (भाषा) हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को शुक्रवार को यहां कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वदेश विकसित संभावित टीके कोवैक्सिन की परीक्षण खुराक (ट्रायल डोज) दी गई। टीके के तीसरे चरण के परीक्षण के लिए स्वैच्छिक रूप से आगे आने वाले वह राज्य के पहले व्यक्ति हैं। भारत बायोटेक की कोवैक्सिन के तीसरे चरण का परीक्षण राज्य में शुक्रवार से आरंभ हुआ। इसमें, भाजपा के 67 वर्षीय नेता को अंबाला कैंट के सिविल हॉस्पिटल में परीक्षण खुराक दी गई।

read more: कोरोना विस्फोट, एक्सिस बैंक के इस ब्रांच में 17 कर्मचारी पाए गए संक्रमित

ऐसा बताया जाता है कि विज किसी भी राज्य सरकार के ऐसे पहले कैबिनेट मंत्री हैं जो स्वेच्छा से कोविड-19 के संभावित टीके की परीक्षण खुराक लेने के लिए सामने आए हैं। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि विज को कोवैक्सिन की खुराक सफलतापूर्वक दी गई। हालांकि, इससे पहले अस्पताल में मंत्री की कुछ जांचें करवाई गई थीं और टीका लगाने से पहले उन्हें कुछ समय तक निगरानी में रखा गया था।

read more:  दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक ने कंप्यूटर बाबा पर कसा तंज…

अस्पताल जाने से पहले विज ने संवाददाताओं से कहा था कि यदि सब ठीकठाक रहता है तो कोविड-19 से बचाव के लिए टीका अगले साल की शुरुआत तक उपलब्ध हो जाएगा। इस संभावित टीके का विकास भारत बायोटेक ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के साथ मिलकर किया है।

#WATCH Haryana Health Minister Anil Vij being administered a trial dose of #Covaxin, at a hospital in Ambala.

He had offered to be the first volunteer for the third phase trial of Covaxin, which started in the state today. pic.twitter.com/xKuXWLeFAB
— ANI (@ANI) November 20, 2020

लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com