दिल्ली में आज बूंदाबांदी के आसार

Ads

दिल्ली में आज बूंदाबांदी के आसार

  •  
  • Publish Date - September 25, 2023 / 11:01 AM IST,
    Updated On - September 25, 2023 / 11:01 AM IST

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) दिल्ली वालों की सोमवार की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के लिए सामान्य है।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 89 फीसदी दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हल्की बारिश होने या बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा