मिजोरम में जब्त की गई 8.4 करोड़ रुपये की हेरोइन, म्यांमा का नागरिक गिरफ्तार

Ads

मिजोरम में जब्त की गई 8.4 करोड़ रुपये की हेरोइन, म्यांमा का नागरिक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 26, 2024 / 09:24 PM IST,
    Updated On - April 26, 2024 / 09:24 PM IST

आइजोल, 26 अप्रैल (भाषा) मिजोरम की राजधानी आइजोल में 49 वर्षीय म्यांमार के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है और उसके कब्जे से 8.4 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई है। असम राइफल्स ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस की एक संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को आइजोल के तुइकुआल उत्तरी इलाके में छापेमारी की और म्यांमा के तमू शहर के निवासी वनबियाख्निंग से 1.2 किलोग्राम हेरोइन जब्त की।

बयान में कहा गया है कि 8.4 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित मादक पदार्थ 110 साबुन के डिब्बों में छुपाया गया था।

भाषा

योगे माधव

माधव