मिजोरम में 9.6 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, म्यांमा का नागरिक गिरफ्तार

मिजोरम में 9.6 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, म्यांमा का नागरिक गिरफ्तार

मिजोरम में 9.6 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, म्यांमा का नागरिक गिरफ्तार
Modified Date: March 7, 2024 / 04:32 pm IST
Published Date: March 7, 2024 4:32 pm IST

आइजोल, सात मार्च (भाषा) असम राइफल्स के जवानों ने मिजोरम के चंपई जिले में 9.6 करोड़ रुपये मूल्य की 1.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद की और मादक पदार्थ रखने के आरोप में म्यांमा के एक नागरिक को गिरफ्तार किया। अर्द्धसैन्य बल के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बल के जवानों ने मंगलवार को मिजोरम-म्यांमा सीमा के पास स्थित जिले के जोखावथर गांव में तलाशी अभियान चलाया और तस्कर के कब्जे से मादक पदार्थ जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

असम राइफल्स के अधिकारी ने कहा कि उन्होंने साबुन की पेटियों से मादक पदार्थ बरामद किया और म्यांमा के 35 वर्षीय नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति पड़ोसी देश से भारत में मादक पदार्थ की तस्करी करता था।

अधिकारी ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी व्यक्ति और जब्त नशीले पदार्थ को जोखावथर में राज्य पुलिस को सौंप दिया।

भाषा आशीष रंजन

रंजन


लेखक के बारे में