हिमाचल प्रदेश: दुबई में काम करने वाले ऊना के एक स्थानीय निवासी की ड्रोन हमले में मौत

हिमाचल प्रदेश: दुबई में काम करने वाले ऊना के एक स्थानीय निवासी की ड्रोन हमले में मौत

हिमाचल प्रदेश: दुबई में काम करने वाले ऊना के एक स्थानीय निवासी की ड्रोन हमले में मौत
Modified Date: March 29, 2026 / 06:26 pm IST
Published Date: March 29, 2026 6:26 pm IST

ऊना (हिमाचल), 29 मार्च (भाषा) हाल ही में दुबई में एक सेना छावनी क्षेत्र के पास ड्रोन हमले में मारे गए जसविंदर सिंह की मृत्यु के बाद हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के सनोली माजरा गांव में शोक का माहौल छा गया।

जिला प्रशासन के अनुसार, जसविंदर का पार्थिव शरीर रविवार शाम को उनके पैतृक गांव सनोली माजरा पहुंचने की उम्मीद है।

जसविंदर के परिवार में उनकी पत्नी, 22 वर्षीय पुत्र और उनकी मां हैं। वह पिछले पंद्रह वर्षों से दुबई में वाहन चालक के रूप में काम कर रहे थे।

यह दुखद खबर मिलते ही स्थानीय लोग जसविंदर के घर पर जमा हो गए। खबरों के मुताबिक, जसविंदर लगभग तीन-चार दिन पहले दुबई में सेना छावनी क्षेत्र के पास सामान उतारते समय ड्रोन हमले का शिकार हो गए थे।

परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने जसविंदर सिंह को एक मेहनती व्यक्ति बताया, जो सादगीपूर्ण जीवन शैली के लिए जाने जाते थे। उनकी मौत से पूरा समुदाय गहरे सदमे में है।

ग्रामीणों ने बताया कि दुबई में हुई यह दुखद घटना न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव के लिए एक गहरा आघात है। जसविंदर की मृत्यु ने उनके परिवार को गंभीर आर्थिक और भावनात्मक संकट में डाल दिया है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में