Himachal Pradesh Car Accident: खतरनाक रास्ते पर अचानक मची अफरातफरी, थम गई कई लोगों की सांसें, हालत देखकर कांप उठे लोग

Himachal Pradesh Car Accident: खतरनाक रास्ते पर अचानक मची अफरातफरी, थम गई कई लोगों की सांसें, हालत देखकर कांप उठे लोग

Himachal Pradesh Car Accident: खतरनाक रास्ते पर अचानक मची अफरातफरी, थम गई कई लोगों की सांसें, हालत देखकर कांप उठे लोग

Himachal Pradesh Car Accident | Photo Credit: AI

Modified Date: May 31, 2026 / 10:26 am IST
Published Date: May 31, 2026 10:25 am IST
HIGHLIGHTS
  • कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी
  • शुक्रवार देर रात हुई घटना
  • बचाव अभियान में कठिनाई

चंबा: Himachal Pradesh Car Accident हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार ​अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि आठ लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Chamba Road Accident घटना बैरागढ़-सच पास-किलर रोड पर शुक्रवार देर रात घटी, लेकिन स्थानीय लोगों को इस बारे में शनिवार शाम को ही पता चल पाया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हंसराज ने बताया कि बचाव अभियान चलाया गया लेकिन खाई गहरी होने और खराब मौसम की वजह से शव नहीं निकाले जा सके।

इस वजह से हुआ हादसा

एक एजेंसी के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब वाहन बर्फ से ढके दुर्गम सच पास की ओर जा रहा था। यह इलाका अपने खतरनाक मोड़ों, संकरी सड़कों और भारी बर्फबारी के कारण पहले से ही जोखिम भरा माना जाता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रात के समय दृश्यता बेहद कम थी और सड़क पर फिसलन भी अधिक थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

घटना के बाद शुक्रवार रात तक किसी को भी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। स्थानीय लोगों और प्रशासन को इस हादसे का पता शनिवार दोपहर को चला, जब रास्ते से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अवशेष देखे और तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।