कालका शिमला हेरिटेज मार्ग पर हिमालयन क्वीन ट्रेन के इंजन में लगी आग, सभी यात्री कुशल

कालका शिमला हेरिटेज मार्ग पर हिमालयन क्वीन ट्रेन के इंजन में लगी आग, सभी यात्री कुशल

कालका शिमला हेरिटेज मार्ग पर हिमालयन क्वीन ट्रेन  के इंजन में लगी आग, सभी यात्री कुशल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: January 8, 2019 11:21 am IST

हिमाचल प्रदेश।सोलन में कालका शिमला हेरिटेज रेल मार्ग पर ट्रेन संख्या 52455 (हिमालयन क्वीन) के इंजन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन कालका से शिमला जा रही थी। उसी दौरान कुमारहटी के पट्टा मोड़ में अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। बताया जा रहा है कि उस वक्त ट्रेन के 7 डिब्बों में लगभग 200 यात्री थे।

आग की खबर सुनते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन ड्राइवर की सूझ बुझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। जिन डिब्बों में आग लगी थी उन्हें छोड़कर बाकि डिब्बे इंजन से अलग कर दिए गए।मौके पर मौजूद रेल विभाग के कर्मचारियों ने जानकारी दी कि हिमालयन क्वीन ट्रेन करीब 12:10 पर कालका रेलवे स्टेशन से चली थी और पट्टा मोड़ के नजदीक पहुंचने पर इसके इंजन में अचानक आग लग गई।


लेखक के बारे में