Teachers Day Gift for Teachers: शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को बड़ी सौगात, टेट परीक्षा के चलते नौकरी से निकाले जाने का डर खत्म, सीएम ने किया बड़ा ऐलान

Teachers Day Gift for Teachers: शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को बड़ी सौगात, टेट परीक्षा के चलते नौकरी से निकाले जाने का डर खत्म, सीएम ने किया बड़ा ऐलान

Teachers Day Gift for Teachers: शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को बड़ी सौगात, टेट परीक्षा के चलते नौकरी से निकाले जाने का डर खत्म, सीएम ने किया बड़ा ऐलान

Teachers Day Gift for Teachers: शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को बड़ी सौगात, टेट परीक्षा के चलते नौकरी से निकाले जाने का डर खत्म, सीएम ने किया बड़ा ऐलान / Image: AI Generated

Modified Date: September 5, 2026 / 01:16 pm IST
Published Date: September 5, 2026 1:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शिक्षक दिवस पर सीएम मोहन यादव ने TET को लेकर बड़ा ऐलान
  • TET आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई
  • जिन शिक्षकों को परीक्षा देनी है, उन्हें ऑफलाइन परीक्षा दिलाई जाएगी

भोपाल: Teachers Day Gift for Teachers शिक्षकों के लिए टेट पास करना अनिवार्य किए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों की नौकरी पर संकट मंडराने लगा था। टेट परीक्षा से राहत की मांग को लेकर शिक्षक लंबे समय से प्रदर्शन भी कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई। वहीं, आज शिक्षक दिवस के मौक पर सीएम मोहन यादव ने शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। सीएम मोहन यादव ने शिक्षकों को टीईटी परीक्षा को लेकर ऐसा ऐलान किया है कि शिक्षक खुशी से झूम उठेंगे।

शिक्षकों के लिए शिक्षक दिवस के मौके पर बड़ी सौगात

Teachers Day Gift for Teachers दरअसल सीएम मोहन यादव ने शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित ‘राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026’ के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि TET को लेकर निर्णय किया है, जिनको एग्जाम देना है, उन्हें ऑफलाइन एग्जाम दिलाया जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान शिक्षकों के सम्मान और सुविधाओं को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया जाए। सरकारी स्कूल किसी भी हालत में प्राइवेट स्कूलों से पीछे नहीं होंगे, बल्कि आगे ही होंगे। शिक्षक दिवस के मौके पर उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि ‘शिक्षक आगे बढ़ेगा, तो देश आगे बढ़ेगा।’

 

आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर तक बढ़ाई

बता दें कि शिक्षकों को टेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 सितंबर तय की गई थी, लेकिन अंत तक मात्र 12000 लोगों ने ही आवेदन किया। जबकि शिक्षकों की संभावित संख्या करीब डेढ़ लाख है। ऐसे में आवेदन नहीं करने वाले शिक्षक टेट परीक्षा नहीं दे पाते। स्थिति को देखते हुए सरकार ने टेट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम ​तारीख 18 सितंबर तक बढ़ा दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था ये आदेश

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने मई 2026 में आदेश दिया था कि 1998 से 2009 के बीच नियुक्त हुए शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद कर्मचारी चयन मंडल ने पहले 21 अगस्त से 4 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। अब आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी गई है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"