Mahalakshmi Temple Theft News: इस प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में चोरों ने बोला धावा, दान की राशि समेत इन चीजों पर किया हाथ साफ, पहचान छिपाने का तरीका जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Mahalakshmi Temple Theft News: जबलपुर के अधारताल स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
Mahalakshmi Temple Theft News/Image Credit: X Handle
- जबलपुर के अधारताल स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में चोरी
- कल्चुरीकालीन मंदिर का पिछला दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
- चोरों ने दान की राशि और अन्य सामान अपने साथ ले गए।
Mahalakshmi Temple Theft News: जबलपुर: मध्य प्रदेश की न्यायधानी जबलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अधारताल स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। महालक्ष्मी मंदिर में देर रात हुई चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। कल्चुरीकालीन मंदिर का पिछला दरवाजा तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए और दान पेटी तोड़कर उसमें रखी दान राशि चुरा ले गए। चोर मंदिर में रखा अन्य साजो-सामान भी अपने साथ ले गए।
CCTV कैमरे तोड़कर पहचान छिपाने की कोशिश
इतना ही नहीं चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी पहचान छिपाने के लिए मंदिर के अंदर लगे CCTV कैमरों को भी तोड़ दिया। (Mahalakshmi Temple Theft News) हालांकि, मंदिर के बाहर लगे CCTV कैमरों में दो संदिग्ध आरोपी कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
Mahalakshmi Temple Theft News: घटना की सूचना मिलते ही अधारताल पुलिस मौके पर पहुंची। कैंट विधायक अशोक रोहाणी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से मौके पर जांच शुरू कर दी है। चोरी की वारदात से मंदिर के पुजारी भी बेहद आहत नजर आए और भावुक होकर रो पड़े। फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस पर CM साय ने गुरुजनों को दी बधाई, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, संस्कार और सीख को बताया अपने जीवन की पूँजी
- Mumbai Dahi Handi 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर मुंबई में दही हांडी की धूम, महिलाओं की टोली ने फोड़ी हांडी, देखें मनमोहक वीडियो
- Seoni Father-Daughter Death News: बेटी को बचाने के लिए पिता ने लगाई कुएं में छलांग, कुछ देर बाद मिला दोनों का शव, दर्दनाक हादसे के बाद गांव में फैला मातम

Facebook


