हिमाचल प्रदेश: स्कूल शिक्षिका के खिलाफ बच्चे को थप्पड़ मारने के आरोप की जांच के आदेश

हिमाचल प्रदेश: स्कूल शिक्षिका के खिलाफ बच्चे को थप्पड़ मारने के आरोप की जांच के आदेश

हिमाचल प्रदेश: स्कूल शिक्षिका के खिलाफ बच्चे को थप्पड़ मारने के आरोप की जांच के आदेश
Modified Date: April 22, 2026 / 10:32 pm IST
Published Date: April 22, 2026 10:32 pm IST

शिमला, 22 अप्रैल (भाषा) शिमला के चियोग गांव के एक सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका के खिलाफ स्कूल में ढाई साल के एक बच्चे को थप्पड़ मारने के आरोप की जांच के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) द्वारा जांच की जाएगी, जो घटना के संबंध में एक रिपोर्ट तैयार करके प्रस्तुत करेंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई बच्चे के पिता द्वारा दी गई लिखित शिकायत के बाद की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि यह घटना तब हुई जब उनके बेटे ने स्कूल में खुद को गंदा कर लिया, जिस पर शिक्षक ने उसे थप्पड़ मार दिया। शिकायत के अनुसार, इस घटना से अन्य बच्चे भी डर गए।

पिता ने शिकायत में आरोप लगाया कि जब उन्होंने शिक्षिका से इस बारे में सवाल किया, तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वह जो चाहें कर लें, क्योंकि उनके ऊपर के अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं। शिकायत के अनुसार शिक्षिका ने यह भी कहा कि वे अपने बच्चों को अब इस स्कूल में न भेजें।

स्कूल के प्राचार्य संदीप शर्मा ने इसकी पुष्टि की कि एक शिकायत मिली है और कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी शिक्षिका का कहना है कि बच्चे ने किसी दूसरे छात्र पर गंदगी लगा दी थी, जिसके कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई।

भाषा अमित माधव

माधव


लेखक के बारे में