हिमाचल: जीप खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, एक घायल
हिमाचल: जीप खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, एक घायल
मंडी, 15 फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक जीप के कथित तौर पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि जीप सिलिबागी से लंबाथाच जा रही थी कि इसी दौरान मंडी जिले के सेराज विधानसभा क्षेत्र में बादामोद के निकट तड़के करीब चार बजे यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हार्दिक ठाकुर, ईशान ठाकुर और सुनील कुमार के रूप में हुई है और ये सभी मंडी निवासी थे।
पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल खुशाल सिंह को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
भाषा तान्या देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


