हिमाचल: कालका-शिमला राजमार्ग पर बस पलटी, दो लोग घायल

हिमाचल: कालका-शिमला राजमार्ग पर बस पलटी, दो लोग घायल

हिमाचल: कालका-शिमला राजमार्ग पर बस पलटी, दो लोग घायल
Modified Date: May 23, 2026 / 02:53 pm IST
Published Date: May 23, 2026 2:53 pm IST

शिमला, 23 मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश में सोलन के पास सलोग्रा में कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक निजी बस के पलट जाने से चालक समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सोलन से लगभग नौ किलोमीटर दूर उस समय हुई, जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल चालक व एक यात्री को बाहर निकालकर सोलन के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि बस को राजमार्ग से हटा दिया गया और वहां यातायात बहाल हो गया।

सोलन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है।

भाषा जितेंद्र पारुल

पारुल


लेखक के बारे में