BJP And Congress On Illegal liquor : सांसद ने लगाई फटकार, तो विपक्ष ने घेरी सरकार! अवैध शराब की बिक्री पर गरमाई सियासत, मंच पर फूटा गुस्सा, तो कांग्रेस ने पूछा ‘किसकी जेब में जा रहा अवैध पैसा?’
रायपुर में अवैध शराब बिक्री का मुद्दा अब राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है। बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सुशासन तिहार शिविर में मंच से ही कई इलाकों के …

BJP And Congress On Illegal liquor
- रायपुर में अवैध शराब बिक्री का मुद्दा अब बड़ा राजनीतिक विवाद बन गया है।
- बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से ही कई इलाकों के नाम लेकर सवाल उठाए।
- कांग्रेस ने इसे सरकार की नाकामी बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।
रायपुर: BJP And Congress On Illegal liquor राजधानी रायपुर में अवैध शराब बिक्री को लेकर सियासत अब और तेज हो गई है।सुशासन तिहार शिविर में बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से ही आबकारी विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए शहर के उन इलाकों के नाम गिना दिए, जहां कथित तौर पर अवैध शराब बिक रही है। अब कांग्रेस इसे सरकार की नाकामी बता रही है, जबकि बीजेपी कार्रवाई का दावा कर रही है। प्रदेश में अवैध शराब का मुद्दा लगातार जोर पकड़ता जा रहा है।
पुलिस और आबकारी विभाग को इसकी जानकारी क्यों नहीं है ?
Brijmohan Agrawal Statement On Illegal Liquor रायपुर में सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल अवैध शराब बिक्री के मुद्दे पर जमकर भड़क गए। BJP सांसद ने कहा कि जब उन्हें मालूम है कि शहर में कहाँ-कहाँ अवैध शराब बिक रही है, तो पुलिस और आबकारी विभाग को इसकी जानकारी क्यों नहीं है। बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाठागांव, टिकरापारा,मठमुरैना और संतोषी नगर जैसे इलाकों का नाम लेते हुए कहा कि अवैध शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बड़े से बड़े आदमी को उठाकर बंद करो।
Dayaldas Baghel Excise Department दयालदास बघेल ने भी लगाई थी फटकार
दरअसल प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ समय से अवैध शराब बिक्री के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले मंत्री दयालदास बघेल भी एक कार्यक्रम के मंच से अवैध शराब बिक्री को लेकर अधिकारियों को फटकार लगा चुके हैं। याद दिला दें कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान भी शराब घोटाला बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना था।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर रायपुर दक्षिण से बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने कहा कि अवैध शराब बिक्री पर डांट लगनी चाहिए और सरकार इस तरह के कारोबार को संरक्षण नहीं देती। उन्होंने दावा किया कि शिकायतों पर लगातार कार्रवाई हो रही है और कांग्रेस सरकार के समय अपराधियों के हौसले ज्यादा बुलंद थे।
कांग्रेस ने बीजेपी सांसद के बयान को सरकार की नाकामी बताया
वहीं कांग्रेस ने बीजेपी सांसद के बयान को सरकार की नाकामी करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अब खुद बीजेपी के जनप्रतिनिधि मान रहे हैं कि प्रदेश में अवैध शराब बिक्री हो रही है। आख़िर यह अवैध शराब बिक्री का पैसा कहाँ जा रहा है।
इन आरोपों के बाद क्या प्रशासन जमीनी स्तर पर बड़ी कार्रवाई करेगा ?
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का मुद्दा अब केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। ऐसे में सवाल यही है कि खुले मंच से उठ रहे इन आरोपों के बाद क्या प्रशासन जमीनी स्तर पर बड़ी कार्रवाई करेगा…या फिर यह मामला भी सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रह जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें :
- Twisha Sharma Husband Arrested : हफ्ते भर बाद हत्थे चढ़ा आरोपी पति! थोड़ी देर में मेडिकल के लिए निकलेगा समर्थ, भाई और वकीलों की फौज पहुंची कटारा हिल्स
- Twisha Sharma Case Update: क्या ट्विशा के पति समर्थ सिंह को बचाने में जुटी है पुलिस? गिरिबाला सिंह को दी गुप्त नोटिस, फिर मीडिया से बचते नजर आए पुलिस वाले
- Twisha Sharma Case Update : कटारा हिल्स की छत से शुरू हुई मौत की पहेली! पहली बार सामने आया खौफनाक क्राइम सीन, इधर आधी रात को कस्टडी में आया फरार पति
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur Illegal Liquor Row Sparks Political Storm as BJP MP Raises Questions
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm