हिमाचल: मंडी में कार से बस की टक्कर हो जाने के बाद दो लोगों की मौत

हिमाचल: मंडी में कार से बस की टक्कर हो जाने के बाद दो लोगों की मौत

हिमाचल: मंडी में कार से बस की टक्कर हो जाने के बाद दो लोगों की मौत
Modified Date: March 26, 2026 / 09:05 pm IST
Published Date: March 26, 2026 9:05 pm IST

शिमला, 26 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बृहस्पतिवार को पंडोह बांध के पास एक कार की निजी बस से टक्कर हो जाने के बाद दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि कुल्लू की तरफ से आ रही कार मंडी से कुल्लू जा रही बस से टकरा गई। कार सवार दो लोग – मंडी निवासी शशांक शर्मा और गायत्री देवी – की इस दुर्घटना में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों ने घायल हुए मंडी निवासी कश्मीर सिंह और ऊना निवासी दीक्षा चौहान को मंडी स्थित क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।

मौके पर पहुंची पुलिस की एक टीम ने शवों को बरामद कर लिया, जिसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मंडी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा यासिर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में