Himanta Biswa Sarma Hate Speech Case: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ की गई कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट इस दिन करेगा याचिका पर सुनवाई, जानें क्या है मामला
Himanta Biswa Sarma Hate Speech Case: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कार्रवाई की मांग की गई।

Himanta Biswa Sarma Hate Speech Case/Image Credit: IBC24.in File
- सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।
- सीएम सरमा के खिलाफ भड़काऊ भाषण और वायरल वीडियो के तहत कार्रवाई की मांग की गई।
- सुप्रीम कोर्ट सोमवार 16 फरवरी को इस मामले में सुनवाई करेगा।
Himanta Biswa Sarma Hate Speech Case: नई दिल्ली: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कार्रवाई की मांग की गई। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर 16 फरवरी 2026 सोमवार को सुनवाई करेगी। यह याचिका CPI नेता एनी राजा की ओर से दायर की गई है। अब इस मामले की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी है। चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमल्या बागची की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई करेगी।
क्या है मामला?
CPI नेता एनी राजा ने जो याचिका दायर की है उसमे सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के ‘मियां मुस्लिम' बयान और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो का हवाला दिया गया है, जिसमें असम के मुख्यमंत्री को मुस्लिम टोपी पहने कुछ लोगों पर बंदूक से निशाना साधते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही (Himanta Biswa Sarma Hate Speech Case) विवाद जारी है और विपक्ष के लोगों ने इसे साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाने वाला बताया था।
भाजपा असम ने शेयर किया था वीडियो
Himanta Biswa Sarma Hate Speech Case: बता दें कि, हाल ही में भाजपा असम के आधिकारिक 'X' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक वीडियो साझा किया गया था, जिसमें असम के मुख्यमंत्री को उन व्यक्तियों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया था, जो कथित रूप से मुस्लिम समुदाय से संबंधित प्रतीत होते हैं। सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया और आलोचना के बाद यह वीडियो हटा लिया गया।
दूसरी याचिका पर भी होगी सुनवाई
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आपत्तिजनक बयानों से जुड़ा एक अन्य मामला भी सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग हैं। (Himanta Biswa Sarma Hate Speech Case) देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा मुस्लिम समुदाय को लेकर दिए जा रहे आपत्तिजनक बयानों के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 फरवरी को सुनवाई करेगा।
दूसरी याचिका में गाइडलाइन बनाने की मांग
Himanta Biswa Sarma Hate Speech Case: सुप्रीम कोर्ट में दायर दूसरी याचिका पूर्व नौकरशाहों, राजनयिकों, शिक्षाविदों और सिविल सोसायटी के सदस्यों द्वारा दायर की गई है। इस याचिका को दायर करते हुए याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि, संवैधानिक और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को भड़काऊ और समुदाय-विशेष को निशाना बनाने वाले बयानों से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट स्पष्ट गाइडलाइंस तैयार करें।
इन्हे भी पढ़ें:-
- IPS Transfer List: बदले गए कई जिलों के SP, एक साथ 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर, जानिए अब किसे-कहां मिली नई जिम्मेदारी
- MLA Pradeep Patel News: 40 दिनों से कहां गायब थे भाजपा के ये विधायक? IBC24 पर किया बड़ा खुलासा, बताया किससे है जान का खतरा
- Jaipur Today Accident News: खाटू श्याम दर्शन करने निकले तीर्थयात्री भीषण सड़क हादसे का शिकार.. डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार तो सड़क पर बिछ गई लाशें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: CPI नेता एनी राजा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Himanta Biswa Sarma Hate Speech Case

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm