Holi Incentives Govt Order || Image- IBC24 News File
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर्व के मद्देनज़र यात्रियों की सुविधा के लिए 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसों के संचालन का निर्णय लिया है। (Holi Incentives Govt Order) इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को 3,600 से 4,500 रुपये तक प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की गई है।
प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान दिल्ली, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से यात्रा का दबाव अधिक रहता है। इसे देखते हुए इन क्षेत्रों में बसों और कर्मचारियों की पर्याप्त उपलब्धता पहले से सुनिश्चित की जाएगी। यदि प्रारंभिक प्वाइंट से 60 प्रतिशत यात्री लोड मिलता है, तो अन्य क्षेत्रों में भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि पर्व अवधि में शत-प्रतिशत निगम बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा अनुबंधित बसों के कर्मियों को अवकाश न दिया जाए। उन्होंने कहा कि चालक-परिचालकों (Holi Incentives Govt Order) (संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों सहित) को विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, ताकि सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित हो सकें।
घोषणा के अनुसार, प्रतिदिन औसतन 300 किलोमीटर संचालन पर 360 रुपये प्रतिदिन की दर से 3,600 रुपये मिलेंगे। वहीं 10 दिन की पूर्ण ड्यूटी और निर्धारित मानक पूरा करने पर 450 रुपये प्रतिदिन की दर से 4,500 रुपये दिए जाएंगे। निर्धारित मानक से अधिक दूरी तय करने पर प्रति किलोमीटर 55 पैसे अतिरिक्त मानदेय मिलेगा। डिपो और क्षेत्रीय कार्यशालाओं के कर्मचारियों को भी 10 दिन लगातार ड्यूटी पर 2,100 रुपये और 9 दिन ड्यूटी पर 1,800 रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।