बीड में आर्थिक विवाद को लेकर होटल मालिक की हत्या
बीड में आर्थिक विवाद को लेकर होटल मालिक की हत्या
बीड, 22 मई (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में आर्थिक विवाद को लेकर दो लोगों ने 43 वर्षीय होटल मालिक की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बाद में मुख्य आरोपी ने मृतक के बेटे को फोन कर इस हमले के बारे में बताया।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना परली वैजनाथ शहर में बृहस्पतिवार रात को हुई।
एक अधिकारी ने बताया कि होटल मालिक करभारी नारायण अंधाले का आरोपियों सचिन राठौड़ और सुमित पवार के साथ पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी मामले को लेकर अंधाले की आरोपियों के साथ बहस हो गई और इसी दौरान दोनों ने उसका गला रेत दिया।
अधिकारी ने बताया कि जब खून से लथपथ अंधाले जमीन पर गिर गया तब मुख्य आरोपी सचिन राठौड़ ने अंधाले के बेटे को फोन कर कहा, ‘‘मैंने तुम्हारे पिता पर हमला किया है। वह यहां पड़ा है।’’
उन्होंने बताया कि अंधाले को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने कहा कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है और दूसरे की तलाश की जा रही है।
भाषा सुमित सिम्मी
सिम्मी

Facebook


