मानव मस्तिष्क अभी भी सर्वोपरि: नारायण मूर्ति

मानव मस्तिष्क अभी भी सर्वोपरि: नारायण मूर्ति

मानव मस्तिष्क अभी भी सर्वोपरि: नारायण मूर्ति
Modified Date: February 19, 2026 / 12:37 am IST
Published Date: February 19, 2026 12:37 am IST

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति ने बुधवार को संकेत दिया कि बार-बार किए जाने वाले दावों के बावजूद कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) शायद कभी मानव मस्तिष्क की जगह नहीं ले पाएगी।

नारायणमूर्ति ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान में कहा, ‘मानव मस्तिष्क से श्रेष्ठ कुछ भी नहीं है।’

आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘लीडर्स टॉक’ नामक यह संवाद ‘स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप’ (एसओयूएल) के सहयोग से वाइसरीगल लॉज सभागार में आयोजित किया गया था।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, मूर्ति ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को खतरे के बजाय वरदान बताया और युवाओं के लिए कौशल विकास व ‘सीखने की क्षमता’ के महत्व पर जोर दिया।

भाषा

शुभम वैभव

वैभव


लेखक के बारे में