Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती हुए सलीम खान, बेटी अर्पिता पहुंची अस्पताल, सामने आया हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट

Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती हुए सलीम खान, बेटी अर्पिता पहुंची अस्पताल, सामने आया हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट

Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती हुए सलीम खान, बेटी अर्पिता पहुंची अस्पताल, सामने आया हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट

Salim Khan Health Update/Image Source: Social media

Modified Date: February 18, 2026 / 08:07 am IST
Published Date: February 18, 2026 8:06 am IST
HIGHLIGHTS
  • सलीम खान ICU में भर्ती
  • ब्लड क्लॉट की खबर से फैंस चिंतित
  • परिवार और फैंस चिंतित

मुंबई: Salim Khan Health Update: दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 90 वर्षीय सलीम खान को आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है लेकिन कड़ी निगरानी में रखी गई है।

चक्कर और ब्लड क्लॉट की जानकारी (Salim Khan Health News)

Salim Khan Health Update: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलीम खान को तेज चक्कर आने की शिकायत हुई थी जिसके बाद परिवार उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा। बताया जा रहा है कि जांच में ब्लड क्लॉट (खून का थक्का) का पता चला है। इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पार्कर ने पीटीआई से बातचीत में सुबह 8:30 बजे ICU में भर्ती होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सलीम खान के वाइटल पैरामीटर्स स्थिर हैं लेकिन क्लिनिकल स्टेटस पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों की टीम में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं। परिवार के फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा उन्हें इमरजेंसी में लेकर आए थे। अस्पताल की ओर से बुधवार सुबह प्रेस बुलेटिन जारी करने की जानकारी दी गई है।

अस्पताल पहुंचे परिवार के सदस्य (Salman Khan Father Health News)

Salim Khan Health Update: सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद सलमान खान भी अस्पताल पहुंचे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य अर्पिता खान, अलवीरा अग्निहोत्री और आयुष शर्मा भी हालचाल लेने पहुंचे। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं। सलीम खान, जावेद अख्तर के साथ अपनी मशहूर जोड़ी सलीम-जावेद के लिए जाने जाते हैं। 1970 के दशक में उन्होंने हिंदी सिनेमा को नई दिशा दी। उनकी आइकॉनिक फिल्मों में सीता और गीता, ज़ंजीर, दीवार, शोले, त्रिशूल, क्रांति और डॉन जैसी क्लासिक फिल्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।