Mohan Cabinet Meeting Today: बजट पेश करने से पहले मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल

Mohan Cabinet Meeting Today: बजट पेश करने से पहले मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल

Mohan Cabinet Meeting Today: बजट पेश करने से पहले मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल

Mohan Cabinet Meeting Today/Image Source: Mohan Yadav

Modified Date: February 18, 2026 / 08:14 am IST
Published Date: February 18, 2026 7:02 am IST
HIGHLIGHTS
  • सीएम डॉ मोहन यादव का आज का मेगा शेड्यूल
  • विधानसभा और कैबिनेट बैठक
  • मुंबई क्लाइमेट वीक में सहभागिता

भोपाल: Mohan Cabinet Meeting Today:  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वे सुबह विधानसभा से लेकर ग्वालियर और फिर मुंबई तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 9:45 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। सुबह 10:00 बजे बजट सत्र से पहले आयोजित कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। सुबह 11:00 बजे सदन की कार्यवाही में भाग लेंगे।

कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में संगोष्ठी (Mohan Yadav schedule)

Mohan Cabinet Meeting Today: दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे जहां वे “कर्म योगी बने” शीर्ष समिति के साथ द्वितीय संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:00 बजे भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना होकर कुलैथ (जिला ग्वालियर) में कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। रोड शो के साथ 87.86 करोड़ रुपये लागत के 41 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। प्रगतिशील किसानों को हितलाभ वितरित करेंगे। उन्नत कृषि तकनीक पर प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। किसानों की पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ और भगवान श्रीकृष्ण आधारित लोकगीतों की प्रस्तुति भी होगी। सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी शामिल होंगे।

मुंबई क्लाइमेट वीक 2026 में सहभागिता (MP CM Today Program)

Mohan Cabinet Meeting Today: शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री मुंबई के लिए रवाना होंगे और वहां मुंबई में आयोजित Mumbai Climate Week 2026 के स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। रात 9:00 बजे वे मुंबई से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।