बेंगलुरु के बाहरी इलाके में मानव कंकाल के अवशेष मिले

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में मानव कंकाल के अवशेष मिले

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में मानव कंकाल के अवशेष मिले
Modified Date: May 17, 2026 / 12:33 am IST
Published Date: May 17, 2026 12:33 am IST

बेंगलुरु, 16 मई (भाषा) बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक झील के पास मानव कंकाल के अवशेष मिले हैं, जिनमें एक खोपड़ी भी शामिल है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि अवशेष किसी महिला के होने की आशंका है।

पुलिस के अनुसार, मामला उस समय सामने आया जब सरजापुर के पास मुगालुर क्षेत्र में चरवाहों ने मवेशी चराने के दौरान झील के पास अवशेष देखे और इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान सूखी झील और आसपास के क्षेत्रों में हड्डियां बिखरी मिलीं। उन्होंने आशंका जताई कि ये अवशेष कम से कम तीन महीने पुराने हो सकते हैं।

पुलिस को संदेह है कि महिला पहले झील में डूब गई होगी और गर्मियों में जलस्तर काफी घटने के बाद कंकाल के अवशेष सामने आए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और मौके से एकत्र किए गए अवशेषों के साथ अन्य साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान और मौत के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा

प्रचेता प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में