नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह उमस भरा मौसम बरकरार रहा और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।
कार्यालय के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 73 फीसदी दर्ज की गई।
मौसम कार्यालय ने दिन में शहर में आसमान में मुख्यत: बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भाषा पारुल नरेश
नरेश