कोच्चि हवाईअड्डे पर 1.5 करोड़ रुपये का हाइब्रिड गांजा जब्त, दो लोग हिरासत में

Ads

कोच्चि हवाईअड्डे पर 1.5 करोड़ रुपये का हाइब्रिड गांजा जब्त, दो लोग हिरासत में

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 01:25 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 01:25 PM IST

कोच्चि, 29 सितंबर (भाषा) सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने यहां कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग चार किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (हाइब्रिड गांजा) जब्त कर इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि हैदराबाद निवासी यात्री जावेद अली सोमवार को ‘श्रीलंकन एयरलाइंस’ की उड़ान से बैंकॉक से कोलंबो होते हुए यहां पहुंचा था।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान महाराष्ट्र के कोल्हापुर निवासी एक अन्य यात्री शिवप्रताप जयसिंह सांकपाल की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सांकपाल ने भी उसी उड़ान से यात्रा की थी और उस पर तस्करी के काम में अली की मदद करने का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा