(Nothing Phone 4a Series/ Image Credit: Nothing)
नई दिल्ली: Nothing Phone 4a Series: Nothing ने Phone 4a Series के दो मॉडल Phone 4a और Phone 4b के नए 6GB RAM वेरिएंट बाजार में उतार दिए हैं। दोनों फोन पहले 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आते थे। अब कम बजट में खरीदारी करने वालों के लिए 6GB RAM और 128GB स्टोरेज का विकल्प भी उपलब्ध है।
Nothing Phone 4a का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 39,999 रुपये में मिलेगा। वहीं Phone 4b के इसी कॉन्फिगरेशन की कीमत 35,999 रुपये रखी गई है। दोनों स्मार्टफोन Flipkart के जरिए खरीदे जा सकते हैं। Phone 4b में 8GB+128GB की कीमत 39,999 रुपये और 8GB+256GB की कीमत 40,999 रुपये है। Phone 4a भी कई RAM-स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है।
नए 6GB वेरिएंट में फीचर्स पहले जैसे ही हैं। Phone 4a में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 5,400mAh बैटरी है। यह Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है और डुअल सिम सपोर्ट करता है।
Phone 4b में 6.7 इंच का Full HD+ Samsung Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। इसमें Snapdragon 6 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी है। यानी नए RAM वेरिएंट में कीमत कम होने के बावजूद कंपनी ने फोन के प्रमुख फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है।