हैदराबाद: ईगल फोर्स ने पार्टी में मादक पदार्थों के इस्तेमाल पर कार्रवाई की, छह लोगों को पकड़ा गया

हैदराबाद: ईगल फोर्स ने पार्टी में मादक पदार्थों के इस्तेमाल पर कार्रवाई की, छह लोगों को पकड़ा गया

हैदराबाद: ईगल फोर्स ने पार्टी में मादक पदार्थों के इस्तेमाल पर कार्रवाई की, छह लोगों को पकड़ा गया
Modified Date: April 5, 2026 / 07:20 pm IST
Published Date: April 5, 2026 7:20 pm IST

हैदराबाद, पांच अप्रैल (भाषा) तेलंगाना की मादक पदार्थ रोधी इकाई ‘ईगल फोर्स’ ने गोलकोंडा के एक रिसॉर्ट में तलाशी अभियान के बाद मादक पदार्थ के सेवन के आरोप में एक मॉडल सह अभिनेता समेत छह लोगों को पकड़ा हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

रिसॉर्ट में विशेष पार्टी आयोजित किये जाने की सूचना पर ‘ईगल फोर्स’ ने हैदराबाद नारकोटिक्स एनफोर्समेंट विंग (एचएनईडब्ल्यू) और गोलकोंडा पुलिस थाने के कर्मियों के साथ मिलकर पांच टीमें गठित कीं और चार या पांच अप्रैल की दरमियानी रात को तलाश अभियान चलाया।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पहले से प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर मादक पदार्थों के सेवन के संदेह में 35 व्यक्तियों की पहचान की गई।

अभियान के दौरान मूत्र परीक्षण किट का उपयोग किया गया और पांच व्यक्तियों में गांजा के सेवन की पुष्टि हुई।

पुलिस ने बताया कि मॉडल-अभिनेता और दो व्यवसायियों समेत कुल छह लोगों में मादक पदार्थों के सेवन की पुष्टि हुई।

अधिकारियों के अनुसार, संबंधित व्यक्तियों ने स्वेच्छा से मादक पदार्थों के सेवन की बात स्वीकार की। उनके गिरोह के बारे में जानकारी एकत्र की गई है।

उनके माता-पिता या अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें नशामुक्ति कार्यक्रमों से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच जारी है।

भाषा राखी संतोष

संतोष


लेखक के बारे में