इडुक्की जिला कांग्रेस प्रमुख ने पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता के संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी की

इडुक्की जिला कांग्रेस प्रमुख ने पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता के संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी की

इडुक्की जिला कांग्रेस प्रमुख ने पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता के संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी की
Modified Date: April 5, 2026 / 09:25 pm IST
Published Date: April 5, 2026 9:25 pm IST

इडुक्की (केरल), पांच अप्रैल (भाषा) केरल के इस पहाड़ी जिले में चुनाव प्रचार के दौरान इडुक्की जिला कांग्रेस कमेटी प्रमुख सी पी मैथ्यू ने एक महिला पार्टी कार्यकर्ता के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

यह घटना तब हुई जब मैथ्यू इडुक्की निर्वाचन क्षेत्र से संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) उम्मीदवार रॉय के. पॉलोस की एक हालिया चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मैथ्यू ने अपने भाषण के दौरान एक पुराने विरोध प्रदर्शन का कथित तौर पर उल्लेख किया और दावा किया कि एक ग्राम पंचायत की एक पूर्व महिला उपप्रधान को उन्होंने एक आंदोलन के तहत अपनी ब्लाउज फाड़ने का निर्देश दिया था, ताकि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को मुसीबत में डाला जा सके।

मैथ्यू ने अपने संबोधन में महिला के कथित तौर पर एक आदिवासी समुदाय से होने का भी उल्लेख किया और इसलिये जरूरत पड़ने पर अन्य ‘‘धाराएं’’ भी लगाए जाने की संभावना थी।

टेलीविजन टीवी फुटेज में कई नेता मैथ्यू की आपत्तिजनक टिप्पणियों को सुनते हुए मुस्कुराते नजर आए।

कांग्रेस नेतृत्व ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

केरल विधानसभा की 140 विधानसभा सीट के लिए चुनाव नौ अप्रैल को होगा तथा मतगणना चार मई को होगी।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में