अगर कहीं से अफस्पा हटाया जाता है, तो केंद्र को सबसे पहले जम्मू-कश्मीर से इसे हटाना चाहिए: वानी

अगर कहीं से अफस्पा हटाया जाता है, तो केंद्र को सबसे पहले जम्मू-कश्मीर से इसे हटाना चाहिए: वानी

अगर कहीं से अफस्पा हटाया जाता है, तो केंद्र को सबसे पहले जम्मू-कश्मीर से इसे हटाना चाहिए: वानी
Modified Date: June 13, 2026 / 07:51 pm IST
Published Date: June 13, 2026 7:51 pm IST

श्रीनगर, 13 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने शनिवार को कहा कि अगर केंद्र सरकार देश के किसी भी हिस्से से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (अफस्पा) को हटाने का फैसला करती है, तो सबसे पहले इस केंद्र शासित प्रदेश से हटाया जाना चाहिए।

श्रीनगर में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए वानी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को अफस्पा हटाने पर विचार करना चाहिए, क्योंकि जम्मू-कश्मीर में हालात काफी बेहतर हुए हैं।

जुलाई 1990 में केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किए जाने के बाद से वहां अफस्पा लागू है। इसके तहत सेना को बढ़ते आतंकवाद से निपटने के लिए विशेष अधिकार दिए गए हैं।

वानी ने कहा, ‘‘हमारी इच्छा है और हम उनसे (केंद्र) अपील करते हैं कि वे सबसे पहले जम्मू-कश्मीर से इसे (अफस्पा) हटा लें। जमीनी स्तर पर हालात में काफ़ी सुधार भी हुआ है। इसलिए, अगर वे जम्मू-कश्मीर से शुरुआत करें तो यह ज़्यादा बेहतर होगा।’’

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में