केंद्र सरकार अगर मणिपुर में सरकार गठन में विफल रहती है तो चुनाव कराए जाएंः भाजपा विधायक
केंद्र सरकार अगर मणिपुर में सरकार गठन में विफल रहती है तो चुनाव कराए जाएंः भाजपा विधायक
इंफाल, छह नवंबर (भाषा) मणिपुर के भाजपा विधायक एल रामेश्वर मेइती ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि केंद्र सरकार राज्य में सरकार गठन में विफल रहती है तो नए सिरे से चुनाव कराए जाने चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार का गठन नहीं हुआ तो राज्य में पार्टी की स्थिति कमजोर हो सकती है।
केइराओ विधायक ने एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘हमारे बीच कुछ समान विचारधारा वाले भाजपा विधायक हैं जिन्होंने सरकार गठन में नेतृत्व के लिए स्पीकर थोकचोम सत्यब्रत को चुना है। सरकार गठन के दावे को हम राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भी तैयार है, लेकिन फिलहाल अनुकूल समय का इंतजार कर रहे हैं।’
उन्होंने यह भी दावा किया कि पहाड़ और घाटी, दोनों क्षेत्रों के विधायक सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।
मेइती ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर नवंबर में सरकार नहीं बनती है, तो पार्टी की स्थिति अनुकूल नहीं होगी। अगर सरकार का गठन नहीं हो पाता है तो नए सिरे से चुनाव होने चाहिए।’
भाषा तान्या पवनेश
पवनेश

Facebook


