हिंदू भावनाओं की अनदेखी करने से तमिलनाडु सरकार का पतन तय : तमिलिसाई सौंदरराजन
हिंदू भावनाओं की अनदेखी करने से तमिलनाडु सरकार का पतन तय : तमिलिसाई सौंदरराजन
मदुरै, सात जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर में दीप जलाने की अनुमति नहीं देने को लेकर रविवार को तमिलनाडु सरकार की आलोचना की। उन्होंने चेतावनी दी कि “हिंदू भावनाओं को नजरअंदाज करने पर सरकार का पतन हो जाएगा।”
यहां एक संवाददाता सम्मेलन में सौंदरराजन ने बिजली मंत्री निर्मल कुमार के उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें उन्होंने कहा था कि अदालत के आदेश के बावजूद दीप जलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
सौंदरराजन ने इस बयान को “अहंकार की अभिव्यक्ति” बताया।
उन्होंने कहा कि भक्तों की आवाज सरकार के बयानों से ज्यादा तेज और मजबूत है।
यह विवाद कुमार की ओर से छह जून को मदुरै में तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर विवाद पर दिए गए बयान से शुरू हुआ।
कुमार ने कहा कि सरकार दो साल पहले वाली स्थिति बनाए रखेगी और पहाड़ी के ऊपर पारंपरिक दीप जलाने की इजाजत नहीं देगी।
भाजपा से कुछ नेताओं के इस्तीफा देने को तवज्जो नहीं देते हुए सौंदरराजन ने कहा कि पार्टी “पत्थर की तरह मजबूत” और केंद्रित है। उन्होंने कहा कि “स्वार्थी लोग” भले ही पार्टी छोड़ दें, लेकिन प्रतिबद्ध कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं।
भाषा वैभव पारुल
पारुल

Facebook


