सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए आईजीपी जम्मू ने सुरक्षा बलों के मार्च का नेतृत्व किया

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए आईजीपी जम्मू ने सुरक्षा बलों के मार्च का नेतृत्व किया

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए आईजीपी जम्मू ने सुरक्षा बलों के मार्च का नेतृत्व किया
Modified Date: September 19, 2026 / 03:27 pm IST
Published Date: September 19, 2026 3:27 pm IST

जम्मू, 19 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) तेजिंदर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और पुलिस की मौजूदगी को सुदृढ़ करने के लिए सुरक्षा बलों के सड़क मार्च का नेतृत्व किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम को आईजीपी ने जम्मू के कई इलाकों में मार्च का नेतृत्व किया। इस मार्च में उनके साथ जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) श्रीधर पाटिल और जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जोगिंदर सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। यह मार्च कोर्ट रोड के पास न्यू प्लॉट जैसे इलाकों से होकर गुजरा।

उन्होंने बताया कि इस मार्च का मकसद कड़ी निगरानी बरतना, लोगों की सुरक्षा को मजबूत करना और किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई करते हुए असरदार पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करना था।

एक अलग पहल के तहत, सांबा जिले के मुख्य रेलवे स्टेशन पर पूर्वाभ्यास के तहत एक बड़ी ‘मॉक ड्रिल’ की गई। प्रवक्ता ने बताया कि यह पूर्वाभ्यास पुलिस ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) सांबा, अन्य सुरक्षा एजेंसियों, आपात प्रतिक्रिया टीम और अन्य संबंधित लोगों के साथ मिलकर की।

उन्होंने बताया कि इस अभ्यास का मकसद रेलवे स्टेशन जैसी अहम और संवेदनशील जगह पर किसी भी अचानक सुरक्षा या आपात की स्थिति में तेजी और असरदार ढंग से निपटने के लिए शामिल एजेंसियों की तैयारी को परखना और उसे मजबूत करना था।

भाषा सुरभि सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में