गुजरात में 25.96 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब नष्ट की

गुजरात में 25.96 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब नष्ट की

गुजरात में 25.96 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब नष्ट की
Modified Date: August 8, 2026 / 10:23 pm IST
Published Date: August 8, 2026 10:23 pm IST

जामनगर, आठ अगस्त (भाषा) गुजरात के जामनगर जिले में अधिकारियों द्वारा जब्त की गई 25.96 लाख रुपये की अवैध शराब को पुलिस ने शनिवार को ‘रोड रोलर’ की मदद से नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गुजरात में शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण और सेवन पर प्रतिबंध है।

जामनगर ग्रामीण के पुलिस उपाधीक्षक पीयूष वांडा ने कहा, ‘ध्रोल शहर में निषेध कानून के तहत जब्त की गईं 25.96 लाख रुपये मूल्य की 6,000 से अधिक शराब की बोतलें नष्ट कर दी गईं।’

उन्होंने बताया कि यह शराब पिछले डेढ़ से दो साल के दौरान जब्त की गई थी। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश के बाद अधिकारियों ने इन बोतलों को नष्ट किया।

भाषा जोहेब रंजन

रंजन


लेखक के बारे में