आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी नेता रामबाबू को एक मामले में मिली जमानत, दूसरे मामले में हिरासत में भेजा गया

आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी नेता रामबाबू को एक मामले में मिली जमानत, दूसरे मामले में हिरासत में भेजा गया

आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी नेता रामबाबू को एक मामले में मिली जमानत, दूसरे मामले में हिरासत में भेजा गया
Modified Date: February 10, 2026 / 12:37 am IST
Published Date: February 10, 2026 12:37 am IST

गुंटूर, नौ फरवरी (भाषा) यहां की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू को मुख्यमंत्री के खिलाफ कुछ टिप्पणी करने से संबंधित एक मामले में जमानत दे दी, लेकिन महीनों पुराने एक अन्य मामले में उन्हें हिरासत में भेज दिया गया।

रामबाबू को मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘हां, उन्हें (रामबाबू को) एक मामले में जमानत मिल गई है। उन्हें 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। वह अभी जेल में ही रहेंगे क्योंकि उन्हें आज एक अन्य मामले में हिरासत पर लिया गया है।’

अधिकारी के अनुसार, अदालत ने टीडीपी प्रमुख के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से संबंधित मामले में रामबाबू को जमानत दे दी।

अधिकारी ने कहा कि रामबाबू को नवंबर में पट्टाभिपुरम पुलिस थाना मामले में रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में उन पर एक निरिक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने, उन्हें धक्का देने और अवरोधकों को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में