Share Market Today: बुल की दहाड़ या बियर की चाल? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल खोल सकती है कमाई का गुप्त दरवाजा!

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार के लिए माहौल सकारात्मक दिख रहा है। FIIs ने कैश और वायदा बाजार में करीब 3500 करोड़ रुपये की खरीदारी की। गिफ्ट निफ्टी 60 अंकों से ज्यादा चढ़ा है। एशियाई बाजार मजबूत हैं और अमेरिकी बाजारों में भी तेजी बनी हुई है।

Share Market Today: बुल की दहाड़ या बियर की चाल? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल खोल सकती है कमाई का गुप्त दरवाजा!

(Share Market Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: February 10, 2026 / 09:20 am IST
Published Date: February 10, 2026 9:16 am IST
HIGHLIGHTS
  • FIIs की कैश और डेरिवेटिव में करीब 3500 करोड़ रुपये की खरीदारी
  • गिफ्ट निफ्टी 60+ अंक चढ़ा, मजबूत ओपनिंग के संकेत
  • डाओ जोंस लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड हाई पर बंद

नई दिल्ली: Share Market Today in India आज भारतीय शेयर बाजारों के लिए फिलहाल संकेत मजबूत नजर आ रहे हैं। विदेशी निवेशकों की खरीदारी, वैश्विक बाजारों की तेजी और सकारात्मक तकनीकी संकेतों से बाजार का मूड सुधरा हुआ दिख रहा है। आज के कारोबार में बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

FII की दमदार खरीदारी (Strong Buying by FIIs)

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) ने कैश और डेरेवेटिव सेगमेंट मिलाकर करीब 3500 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। सोमवार को FIIs ने 16,066 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि 13,811 करोड़ रुपये की बिकवाली की। वहीं डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने लगभग संतुलित कारोबार किया। साल 2026 में अब तक DII की खरीदारी FII की बिकवाली से कहीं ज्यादा रही है।

गिफ्ट निफ्टी और एशियाई बाजारों से सपोर्ट (Gift Nifty Hints)

गिफ्ट निफ्टी में 60 अंकों से ज्यादा की मजबूती देखने को मिली, जो घरेलू बाजारों के लिए पॉजिटिव संकेत है। इसके साथ ही एशियाई बाजारों में भी मजबूती बनी हुई है। जापान, कोरिया और अन्य एशियाई इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिससे भारतीय बाजारों को शुरुआती सपोर्ट मिल सकता है।

अमेरिकी बाजारों में तेजी (American MarketsBoom)

वॉल स्ट्रीट में भी मजबूती देखने को मिली है। डाओ जोंस लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। S&P 500 और नैस्डैक में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई। खास तौर पर टेक्नोलॉजी शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे नैस्डैक करीब 1 फीसदी चढ़कर बंद हुआ।

कमोडिटी बाजार का हाल (Condition of Commodity Market)

डॉलर में कमजोरी के चलते सोने में एक बार फिर चमक देखने को मिली है। कॉमेक्स गोल्ड 5000 डॉलर के ऊपर पहुंच गया है। वहीं अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड का भाव 69 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।

BSE के नतीजे (BSE Results)

तीसरी तिमाही में BSE ने मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का रेवेन्यू 17 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि मुनाफा 7 फीसदी बढ़ा। हालांकि तिमाही आधार पर मार्जिन पर थोड़ा दबाव देखने को मिला। इंडेक्स डेरिवेटिव सेगमेंट में एवरेज डेली प्रीमियम टर्नओवर रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

एक्सपर्ट की राय (Expert Opinion)

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक निफ्टी ने पहले बने गैप को आंशिक रूप से भरते हुए फिर से अपट्रेंड में वापसी की है। इंडेक्स सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है। अगर निफ्टी 26,000 के ऊपर मजबूती से निकलता है तो यह 26,373 के नए ऑल-टाइम हाई की ओर बढ़ सकता है। वहीं 25,450-25,500 का स्तर मजबूत सपोर्ट बना रहेगा।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।