Karnataka Political Crisis News Today: सिद्धारमैया की कुर्सी पर संकट, डीके शिवकुमार के समर्थन में 90 विधायक, कहा- होकर रहेगा नेतृत्व परिवर्तन
Karnataka Political Crisis News Today: सिद्धारमैया की कुर्सी पर संकट, डीके शिवकुमार के समर्थन में 90 विधायक, कहा- होकर रहेगा नेतृत्व परिवर्तन
Karnataka Political Crisis News Today: सिद्धारमैया की कुर्सी पर संकट, डीके शिवकुमार के समर्थन में 90 विधायक, कहा- होकर रहेगा नेतृत्व परिवर्तन/ Image: IBC24 Customized
- 80 से 90 विधायक चाहते हैं कि डी.के. शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए
- यतींद्र सिद्धारमैया ने दावा किया था कि उनके पिता पूरे 5 साल तक सीएम रहेंगे
- शिवकुमार ने संकेत दिया है कि बजट पेश होने के बाद ही पता चलेगा
बेंगलुरु: Karnataka Political Crisis News Today कर्नाटक में जारी सियासी नाटक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले कांग्रेस नेता कहते हैं कि सब कुछ ठीक चल रहा है, लेकिन एक दो दिन बीतेते ही सत्ताधारी पार्टी के नेताओं का फिर ऐसा बयान आता है कि राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच जाता है। हाल ही में सीएम सिद्धारमैया के बेटे और कांग्रेस MLC यतींद्र सिद्धारमैया ने अपने पिता को सीएम के पद पर बने रहने की वकालत की थी। लेकिन उनके इस बयान पर विधायक इकबाल हुसैन ने करारा जवाब देते हुए कहा है कि पार्टी के करीब 90 विधायक डीके शिवकुमार के समर्थन में हैं। इकबाल हुसैन के इस बयान ने कर्नाटक सरकार में लगी आग को और भी हवा दे दी है।
सिद्धारमैया की कुर्सी पर संकट
Karnataka Political Crisis News Today दरअसल सोमवार को बंगलूरू में पत्रकारों से बातचीत में हुसैन ने कहा, हम केवल इतना चाहते हैं कि हमारे नेता को भी एक अवसर मिले। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हमेशा समाजवाद, समानता और सामाजिक न्याय की बात करते हैं। मैं कांग्रेस पार्टी का एक छोटा नेता हूं, लेकिन आपसे अनुरोध करता हूं कि अपने सिद्धांतों को व्यवहार में उतारें।
90 विधायकों का डीके शिवकुमार को समर्थन
उन्होंने कहा कि यह इच्छा केवल उनकी नहीं, बल्कि कई विधायकों की है और इसे पार्टी के अंदरूनी मंचों पर लगातार उठाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर अनावश्यक भ्रम नहीं फैलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, हमने अवसर की मांग की है। करीब 80 से 90 विधायकों ने एक साथ यह इच्छा जताई है कि इस कार्यकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए। आगामी चुनाव हम शिवकुमार और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, दोनों के नेतृत्व में लड़ना चाहते हैं।
Ramanagara, Karnataka | On Congress MLC Yathindra Siddaramaiah’s statement, Congress MLA Iqbal Hussain says, “We have left it for the high command. 80-90 MLAs have requested the high command to give a chance to DK Shivakumar (for the CM post). We are in a disciplined party, and… pic.twitter.com/Ct5451aw3l
— ANI (@ANI) February 10, 2026
नहीं रुकेगा नेतृत्व परिवर्तन
उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि कांग्रेस सरकार राज्य में फिर से सत्ता में लौटे। इस चरण में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 7.5 साल तक इस पद पर रह चुके हैं। अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने पांच साल पूरे किए और इस बार 2.5 साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। उन्होंने अच्छा शासन दिया है। वहीं, डीके शिवकुमार के एक अन्य करीबी और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एच.सी. बालकृष्ण ने भी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पिता पूरे कार्यकाल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। बालकृष्ण ने कहा, सिर्फ इसलिए कि मुख्यमंत्री के बेटे यतींद्र ने बयान दिया है, नेतृत्व में होने वाले बदलाव रुक नहीं जाएंगे। जब फैसला होगा, तब मामला सुलझ जाएगा। उन्होंने कहा कि यतींद्र को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पार्टी में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
ये भी पढ़ें
- Share Market Today: बुल की दहाड़ या बियर की चाल? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल खोल सकती है कमाई का गुप्त दरवाजा!
- Today Breaking News And Live Updates 10th Feb.2026: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत के साथ मैच खेलने के लिए तैयार हुआ पाकिस्तान, इस दिन भिड़ेंगी दोनों टीमें
- Petrol Diesel Price 10 February 2026: डीजल-पेट्रोल की कीमत में 2 रुपए की कटौती, जानिए आपके शहर में आज क्या है ईंधन का रेट

Facebook


