केरल में फोन चोरी के संदेह में असम के एक व्यक्ति को उसी राज्य के लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला

केरल में फोन चोरी के संदेह में असम के एक व्यक्ति को उसी राज्य के लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला

केरल में फोन चोरी के संदेह में असम के एक व्यक्ति को उसी राज्य के लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला
Modified Date: April 1, 2026 / 03:48 pm IST
Published Date: April 1, 2026 3:48 pm IST

कोच्चि, एक अप्रैल (भाषा)केरल के कोच्चि के पेरुम्बावूर इलाके में बुधवार सुबह, असम के एक व्यक्ति को उसके गृह राज्य के छह सहकर्मियों ने कथित तौर पर फोन चोरी करने की कोशिश के संदेह में बुरी तरह पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पेरुम्बावूर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामला दर्ज किया जाना बाकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी जानकारियां जुटा रहे हैं।’’

पुलिस ने कहा कि 25 वर्षीय जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वह तथा छह आरोपी पेरुम्बावूर के प्लाईवुड कारखाने में काम करते थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस व्यक्ति को पीटने के बाद, आरोपी उसे अस्पताल ले गये जहां उसने दम तोड़ दिया।’’

पुलिस को अस्पताल से इस मौत की जानकारी मिली है।

भाषा

राजकुमार रंजन

रंजन


लेखक के बारे में