जिस लिमखेड़ा निर्वाचन क्षेत्र में बिलकीस बानो रहती थीं वहां भाजपा की जीत, कांग्रेस तीसरे स्थान पर

जिस लिमखेड़ा निर्वाचन क्षेत्र में बिलकीस बानो रहती थीं वहां भाजपा की जीत, कांग्रेस तीसरे स्थान पर

जिस लिमखेड़ा निर्वाचन क्षेत्र में बिलकीस बानो रहती थीं वहां भाजपा की जीत, कांग्रेस तीसरे स्थान पर
Modified Date: December 9, 2022 / 12:28 am IST
Published Date: December 9, 2022 12:28 am IST

अहमदाबाद, आठ दिसंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को गुजरात के दाहोद जिले की लिमखेड़ा विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की, जहां कभी 2002 के दंगों की पीड़िता बिलकीस बानो रहा करती थीं।

बिलकीस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले में भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा 11 दोषियों की सजा माफी को रद्द करने का वादा करने वाली विपक्षी कांग्रेस के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे।

बानो आदिवासी बहुल दाहोद जिले के रंधिकपुर गांव में रहा करती थीं।

भाजपा विधायक शैलेश भाभोर ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी (आप) के नरेश बारिया को लगभग 4,000 मतों के अंतर से हराया। कांग्रेस उम्मीदवार 8,000 से थोड़े अधिक मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं, पाकिस्तान की सीमा से लगे कच्छ जिले में भाजपा ने सूपड़ा साफ कर दिया और सभी छह विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की।

ग्रामीण इलाकों में खामोशी से चुनाव प्रचार करने वाली कांग्रेस पिछली बार जीती दो सीट भी बरकरार रखने में नाकाम रही। आम आदमी पार्टी (आप) सीट जीतने में विफल रही, लेकिन कांग्रेस को उसने काफी नुकसान पहुंचाया, यहां तक कि अपने गढ़ रापड़ में उसे हार का सामना करना पड़ा।

कच्छ जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें अब्दासा, भुज, रापड़, मांडवी, अंजार और गांधीधाम शामिल हैं। जिले में करीब 16 लाख मतदाता हैं।

भाषा सुरभि सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में