मेघालय में ईडी ने पीएमएलए के तहत एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त कीं

मेघालय में ईडी ने पीएमएलए के तहत एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त कीं

मेघालय में ईडी ने पीएमएलए के तहत एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त कीं
Modified Date: May 9, 2026 / 10:33 pm IST
Published Date: May 9, 2026 10:33 pm IST

शिलांग, नौ मई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘ग्लोबल मीडिया ऐप’ से जुड़े एक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 1.06 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

‘ग्लोबल मीडिया ऐप’ कथित तौर पर एक धोखाधड़ी वाला ऑनलाइन कमाई मंच है, जिसने अवैध तरीके से 45 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि अर्जित की है।

यह जब्ती ईडी के शिलांग उप-क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत की गई, जो एक फर्जी ऑनलाइन कमाई और निवेश योजना के माध्यम से निवेशकों को लालच देने वाले बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी के मामले में चल रही जांच के संबंध में थी।

मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के मदनरिटिंग थाने में ‘ग्लोबल मीडिया ऐप’ के माध्यम से धोखाधड़ी के आरोपों के बाद दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की गई थी।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में