देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3.46 लाख नए पॉजिटिव केस, 2624 की मौत, 2,19,838 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3.46 लाख नए पॉजिटिव केस, 2624 की मौत, 2,19,838 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज
नई दिल्ली। कोरोना का कहर जारी है और अब रोजाना 3 लाख के अधिक संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 3,46,786 नए मामले सामने आए जबकि 2,624 मरीजों की मौत हो गई।
India reports 3,46,786 new #COVID19 cases, 2,624 deaths and 2,19,838 discharges in the last 24 hours, as per Union Health Ministry
Total cases: 1,66,10,481
Total recoveries: 1,38,67,997
Death toll: 1,89,544
Active cases: 25,52,940Total vaccination: 13,83,79,832 pic.twitter.com/ExbQhoN65D
— ANI (@ANI) April 24, 2021
पढ़ें- मिशन कोरोना…एक देश…कई सुर…छत्तीसगढ़ ने के…
हालांकि राहत की बात है कि इस दौरान 2,19,838 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। कल शुक्रवार को भी देश में 3.32 लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए थे। बढ़ते मामलों के बीच कई अस्पतालों में बेड्स, ऑक्सीजन जैसी जरूरी चीजों की भारी किल्लत है।
पढ़ें- 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को झटका, 1 ज…
भारत में पिछले 24 घंटे में 3,46,786 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,66,10,481 हुई। 2,624 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,89,544 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,52,940 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,38,67,997 है।

Facebook


