इन परिस्थितियों में कोरोना मरीजों को पीना चाहिए शराब, डॉक्टर का दावा- ‘शराब पीकर 40 से 50 संक्रमित हुए स्वस्थ’

इन परिस्थितियों में कोरोना मरीजों को पीना चाहिए शराब, डॉक्टर का दावा- 'शराब पीकर 40 से 50 संक्रमित हुए स्वस्थ'

इन परिस्थितियों में कोरोना मरीजों को पीना चाहिए शराब, डॉक्टर का दावा- ‘शराब पीकर 40 से 50 संक्रमित हुए स्वस्थ’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: May 16, 2021 1:04 pm IST

अहमदनगर: देशभर में कोरोना संक्रमण के चलते हाहाकार मचा हुआ है। संक्रमण की दूसरी लहर ने अस्पताल ही नहीं श्मशान की भी व्यवस्था बिगाड़ दी है। हालांकि सरकार महामारी पर काबू पाने के लिए तमाम तरह की कोशिशें कर रही है। इस भयंकर महामारी में ऑक्सीजन सिलेंडर और जरूरी दवाओं की कमी देखने को मिल रही है। प्रशासन संक्रमण पर काबू करने के लिए लोगों का वैक्सीनेशन कर रही है। इसी बीच महाराष्ट्र के एक डॉक्टर ने ऐसा दावा कर दिया है, जिसे लेकर वो सुर्खियों में आ गए हैं।

Read More: रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र, कन्या विवाह योजना और रेडी-टू-ईट में भ्रष्टाचार के जांच की मांग की

दरअसल महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक डॉक्टर अरुण भिसे ने दावा किया है कि उन्होंने शराब पिलाकर 40 से 50 कोरोना मरीजों का उपचार किया है। उन्होंने यह भी कहा जिन मरीजों का उपचार किए हैं, उनमें से 10 मरीज गंभीर अवस्था में थे। हैरानी की बात ये है कि डॉ भिसे ने एक स्टेज के बाद कोरोना मरीजों को शराब लेने की नसीहत दी है।

Read More: एक्ट्रेस शहनाज गिल के हॉट वीडियो पर फिदा हुए फैंस, देखिए ग्लैमरस अवतार वाला VIDEO

नामी मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के डॉक्टर अरुण भिसे ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सबसे पहले पास के डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और उनके सलाह के अनुसार दवाएं लेनी चाहिए। इसके बाद जब मुंह का स्वाद चला जाए और भूख लगना कम हो जाए, तो उस दिन से मरीज को अल्कोहल लेना शुरू कराना चाहिए।

Read More: कुत्ता बनने की एक्टिंग करके युवती कर रही ताबड़तोड़ कमाई, ट्रिकी वीडियो बनाकर आप भी बन सकते हैं लखपति

उन्होंने यह भी नसीहत दी है कि जिस शराब का आप सेवन कर रहे हैं, उसमें अल्कोहल की मात्रा 40% से ज्यादा होनी चाहिए। मरीज ब्रांडी, व्हिस्की, वोडका, देशी कोई भी शराब पी सकते हैं। शराब की मात्रा 30 मिलीलीटर में 30 मिलीलीटर पानी मिलाकर कोरोना रोगी को दिया जाना चाहिए। शराब पीने के बाद वो खून की नसों के रास्ते आधा मिनट में पूरे शरीर में पहुंचती है। फेफड़ों के बाद शराब हवा के संपर्क में आती है और शरीर से बाहर निकल जाती है। इस प्रक्रिया के दौरान शरीर मे मौजूद कोरोना वायरस निष्क्रिय हो जाता है।

Read More: भारत को ‘रेड लिस्ट’ में डालने में विलंब का ब्रिटेन ने बचाव किया, विपक्ष ने की थी सरकार से मांग

डॉक्टर अरुण भिसे का कहना है कि कोरोना वायरस ऊपरी परत लिपिड की है जो अल्कोहल के संपर्क में आने से नष्ट हो जाती है। इसी कारण सैनिटाइजर से हाथ धोने की सलाह दी जाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से मरीजों को काफी मेंटल टेंशन होती है। इस टेंशन को कम करने का काम शराब करती है।

Read More: इजराइल के हमले में मारे गए इतने बेगुनाह लोग, गाजा सिटी में कई इमारतें जमींदोज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"