आठ वर्षों में नक्सल हिंसा की घटनाओं में 55 प्रतिशत की कमी आई: गृह मंत्रालय की रिपोर्ट

आठ वर्षों में नक्सल हिंसा की घटनाओं में 55 प्रतिशत की कमी आई: गृह मंत्रालय की रिपोर्ट

आठ वर्षों में नक्सल हिंसा की घटनाओं में 55 प्रतिशत की कमी आई: गृह मंत्रालय की रिपोर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: November 8, 2022 8:32 am IST

नयी दिल्ली, सात नवंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय नीति एवं कार्य योजना के दृढ़ क्रियान्वयन से आठ साल की अवधि में नक्सलियों द्वारा की गई हिंसक घटनाओं में 55 प्रतिशत और इनसे होने वाली मौतों में 63 प्रतिशत की कमी आई है।

गृह मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2021-22 के अनुसार 2013 में नक्सली हिंसा की 1,136 घटनाएं हुईं थी जबकि 2021 में ये घटकर 509 रह गईं। इसी तरह नक्सली हमलों में मरने वालों की संख्या में 63 प्रतिशत की कमी आई है, जो 2013 में 397 थी और 2021 में घटकर 147 रह गईं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 की तुलना में, वर्ष 2021 में हिंसा की घटनाओं में 24 प्रतिशत और मौतों में 20 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। 2020 में हिंसक घटनाओं के 665 मामले सामने आए थे, जो 2021 में घटकर 509 रह गए। इसी तरह हिंसक घटनाओं में मौत के 2020 में 183 मामले सामने आए थे, जो 2021 में घटकर 147 रह गए।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"