आयकर का यूपी में बड़ा छापा, 10 करोड़ कैश और 100 किलो सोना बरामद
आयकर का यूपी में बड़ा छापा, 10 करोड़ कैश और 100 किलो सोना बरामद
लखनऊ। चेन्नई में अब तक का सबसे बड़ी आयकर छापा सामने आने के बाद अब इनकम टैक्स विभाग को यूपी के लखनऊ में भी बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभाग ने एक हवाला कारोबारी के ठिकानों पर छापे के दौरान 9.05 करोड़ रुपए नगद और 100 किलो सोना बरामद किया है। जबकि कई बैंक लॉकर्स अभी खोले जाने बाकी हैं। इसे यूपी में विभाग का अब तक का सबसे बड़ा छापा माना जा रहा है।
छापे की यह कार्रवाई दो दिन तक चली। इस दौरान विभाग के जमीन के कारोबार, सूद पर और विदेश में इन्वेस्टमेंट जैसे कई दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच होनी बाकी है। कारोबारी के 98 करोड़ से ज्यादा की अघोषित आय का भी खुलासा कार्रवाई के दौरान हुआ।
विभाग ने प्रिंसिपल डायरेक्टर (इन्वेस्टिगेशन) यूपी अमरेंद्र कुमार के निर्देशन में एडिशनल डायरेक्टर (इन्वेस्टिगेशन) लखनऊ पूजा राज और एडीआईटी रवि मेहरोत्रा की टीम ने मंगलवार को हवाला कारोबारी कन्हैया लाल रस्तोगी के 6 ठिकानों पर छापेमारी की। ये कारोबारी रस्तोगी एंड संस के नाम से सराफा बाजार में भी जाना जाता है।
यह भी पढ़ें : बाबा रामदेव का बयान- केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर भी बेरोजगारी की दिशा में काम नहीं कर पा रहीं
कारोबारी की इस फर्म में उसके साथ उसकी पत्नी अनीता, दो बेटे उमंग और तरंग रस्तोगी भी डायरेक्टर हैं। हवाला के अलावा सूद रियल स्टेटे और ईंट भट्ठे आदि की भी कई कंपनियों ये परिवार चलाता है। विदेशों में भी इन्होंने इन्वेस्ट किया हुआ है। लखनऊ के साथ ही इनके मुंबई स्थित 6 ठिकानों में भी एक साथ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 8.08 करोड़ रुपए बरामद हुए। इसमें से आठ करोड़ रुपए सीज कर दिए गए। साथ ही, 87 किलो सोने के बिस्कुट, दो किलो सोने-चांदी के आभूषण भी मिले। इन सबके कागजात मौजूद न होने के कारण सीज़ कर दिए गए।
इसी तरह पार्टनर सर्राफ संजय रस्तोगी के 1.13 करोड़ रुपए में से 1.05 करोड़ रुपये सीज किए गए, साथ ही 11.64 किलो सोने की बिस्कुट मिले जिनकी कीमत लगभग 3.65 करोड़ है। यहां भी कागजात न होने के चलते ये जब्त कर लिए गए।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


