हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल जीतीं

Ads

हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल जीतीं

  •  
  • Publish Date - October 8, 2024 / 04:20 PM IST,
    Updated On - October 8, 2024 / 04:20 PM IST

चंडीगढ़, आठ अक्टूबर (भाषा) हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल ने जीत हासिल कर ली है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार राम निवास राणा को 18,941 मतों के अंतर से हराया।

सावित्री जिंदल को 49,231 वोट मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार ने 30,290 मत हासिल किए।

फोर्ब्स इंडिया ने इस साल सावित्री जिंदल को देश की सबसे अमीर महिला बताया है, जिनकी कुल संपत्ति 29.1 अरब अमेरिकी डॉलर है।

हरियाणा की 90 सीट पर पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई।

भाषा

नोमान मनीषा

मनीषा