‘इंडिया’ गठबंधन 2029 का चुनाव जीत चुका है: राहुल गांधी

'इंडिया' गठबंधन 2029 का चुनाव जीत चुका है: राहुल गांधी

‘इंडिया’ गठबंधन 2029 का चुनाव जीत चुका है: राहुल गांधी
Modified Date: June 13, 2026 / 09:01 pm IST
Published Date: June 13, 2026 9:01 pm IST

नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की जरूरत पर जोर दिया और दावा किया कि अगला लोकसभा चुनाव ‘इंडिया’ गठबंधन पहले ही जीत चुका है।

उन्होंने बीते आठ जून को हुई ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में दिए अपने भाषण का हिंदी रूपांतरण वाला ऑडियो शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा किया।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘कई साथियों ने इंडिया गठबंधन की बैठक में मेरे भाषण का हिंदी अनुवाद मांगा था, यह रहा, ज़रूर सुनें।’

उन्होंने कहा, ‘8 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक में 20 से भी ज़्यादा नेताओं के भाषणों और बातों को सुनने के बाद आखिर में मैंने इस भाषण से उन्हें संबोधित किया। जब भारत की सोच, देश की आत्मा पर संकट हो… जब संस्थाओं पर कब्ज़ा हो… जब जनता की आवाज़ दबाई जाए…तब सिर्फ़ एकता के साथ प्रतिरोध काम आता है।’

उन्होंने फिर यह दावा किया कि 2024 का चुनाव यह गठबंधन हारा नहीं था और 2029 का चुनाव विपक्षी गठबंधन जीत चुका है।

राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया, ‘हम एकजुट रहेंगे, जन-जन को संगठित करेंगे और प्रतिरोध की ताकत से भाजपा और भारत के संस्थानों पर उसके कब्ज़े को हराएंगे।’

भाषा हक माधव

माधव


लेखक के बारे में